ई-विधान को तीन करोड़, 25 लाख

शिमला-नगर निगम की वित्त कमेटी की बैठक नगर निगम महापौर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में संपन्न की गई। इस बैठक में नगर निगम के कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए यानी नगर निगम शिमला के कर्मचारियों को डीए पर मुहर लगी है। इससे निगम के क र्मचारियों को काफी राहत मिलने वाली है। इसके साथ ही गंज बाजार को सब्जी मडी में शिफ्ट करने को लेकर निगम ने एनोसी दे दी है। इस एनओसी के बाद अब आगे का कार्य किया जाएगा। निगम की वित्त कमेटी की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने नगर निगम के कर्मचारियों को डीए जारी कर दिया था, लेकिन निगम और बोर्डों में अपने स्तर पर वित्तीय स्थिति को देखते हुए फैसला जाना बाकी था। इसके साथ ही ढ़ली में जो स्कूल फोर लाइन में आ रहे थे उन्हें निगम के कोम्यूनेंटी सेंटर में जगह दी जाएगी। इसके अलावा छोटा शिमला में लोगों को सहायता मिल सके, इसके लिए 12 लाख खर्च किया जाएगा। नगर निगम निगम पिछले काफी समय से ई-विधान प्रणाली को अपनाने की तैयारी में है। इसे देखते हुए इस बैठक में ई-विधान के लिए  तीन करोड़ 25 लाख का बजट पास किया गया। इसके साथ ही लिफ्ट कार पार्किंग के साथ लिफ्ट की छत पर मोबाइल टावर लगाया जाएगा, जिसे लीज पर दिया गया है इससे निगम को एक लाख रुपए की इनकम होगी इसके साथ ही हर साल दस प्रतिशत की बढ़ोतरी इसमें की जाएगी। इसके अलावा निगम की छोटा शिमला जंक्शन को चौड़ा किया जाना है। वहां पर निगम की तीन दुकानों को भी साथ लगती पार्किं ग में शिफ्ट किया जाना है। यह कार्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किया जाना है। यहां पर निगम की बुलट कार को भी टूटीकंडी मल्टी स्टोरी पार्किंग में बनाकर स्थानांतरण किया जाएगा। नगर निगम के कर्मचारियों को पदोन्नति देने से लेकर खाली पदों को भरने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर भी वित्त कमेटी ने फैसला लिया। इसके साथ ही शहर को साफ रखने के लिए सरकार से फंड लेने के लिए प्रस्ताव भी पास किया। शहर को सेनेटाइज करने का जिम्मा निगम को सौंपा गया है। निगम प्रशासन की ओर से शहर की सड़कों से लेकर रेलिंग तक को साफ किया जा रहा है।

The post ई-विधान को तीन करोड़, 25 लाख appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews