भारतीय किसान संघ ने खेती संबंधी दिक्कतों पर की चर्चा
नादौन —भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक गीता भवन नादौन में अध्यक्ष सोमदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश में किसानों की दशा पर असंतोष व्यक्त किया गया। प्रदेश में 80 फीसदी से ज्यादा लोग कृषि से ही अपना जीवन निर्वाह करते हैं। खाद्यान दलहन फसलों, दूध, फल व सब्जी उत्पादन, आर्थिक सुरक्षा तथा ग्रामीण विकास में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने कहा कि आज युवाओं का खेती में रुझान बिलकुल कम हो गया है। ग्रामीण युव खेती छोड़ शहर में पलायन कर रहा है और किसान मजदूर बनता जा रहा है, क्योंकि कृषि घाटे का व्यवसाय बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी किसानों की समस्याओं का स्थायी हल नहीं है। इतने वर्षों से होती आ रही कर्ज माफी से किसान की हालत जस की तस क्यों बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसान को लागत के आधार पर उसकी उपज का लाभकारी मुल्य दिया जाए, जिससे किसान की खेती में सुधार होगा। संघ का सरकार से मांग करता है कि किसानों को कर्ज माफी नहीं, उसकी उत्पादन लागत कम करने के लिए रकबे के हिसाब से एक निश्चित राशि उत्पादन के रूप में प्रति वर्ष अनुदान के रूप में सीधे किसान के खाते में दी जाए।
The post कर्ज माफी स्थायी हल नहीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82/
Post a Comment