आलमपुर में दो निजी बसें टकराईं, दो दर्जन सवारियां घायल

उपमंडल सुजानपुर की सीमा के साथ लगते क्षेत्र आलमपुर में गुरुवार सुबह नौ बजे दो निजी बसों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों को चोटें आई हंै। गनीमत यह रही कि दोनों ही बसों की स्पीड कम थी, जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई। दुर्घटना की सूचना सुनते ही सुजानपुर के स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन व सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने मौके पर आकर स्थिति संभाली और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। दुर्घटना में घायल हुए दोनों बसों के चालकों सतीश कुमार और उधम सिंह ने बताया कि व्यास पुल सुजानपुर के पास ख्वाजा मंदिर के पास पहुंचे, तो वहां पर कुछ लोगों ने ठंड के बचाव के लिए आग जलाई थी और आग का धुआं इतना ज्यादा था कि उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते दोनों निजी बसों में टक्कर हो गई। वहीं सुजानपुर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय भारद्वाज ने बताया कि घायलों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

The post आलमपुर में दो निजी बसें टकराईं, दो दर्जन सवारियां घायल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews