कलबोग में सिलेंडर की लीकेज से सुलगी चिंगारी ने बरपाया कहर
ठियोग —तहसील कोटखाई की ग्राम पंचायत कलबोग के जराई गांव में रविवार देर शाम करीब आठ बजे आग की एक घटना में दो परिवारों के तीन मंजिला मकान के 16 कमरे जलकर राख गए। आग से लाखों की संम्पति जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि आग की यह घटना रसोई गैस सिलेंडर में गैस लीक होने के कारण हुई है, जिसके बाद आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कुछ ही समय में पूरा मकान जलकर राख हो गया। इस दौरान बर्फबारी व बारिश के कारण अग्निशमन वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच सका, जिससे गांव वालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन मकान को जलने से नहीं रोक पाए। तहसीलदार कोटखाई रविश कुमार ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सोमवार को उनकी अगवाई में राजस्व विभाग की एक टीम मौके पर गई थी। इसमें प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करते हुए प्रभावित परिवार को फिलहाल तिरपाल व कंबल के साथ दो परिवारों को 40 हजार की राशि भी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि मकान में सुंदर डोगरा व उनकी माता डेंगी देवी रहते थे और लकड़ी से बने इस तीन मंजिला मकान में करीब 16 कमरे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से करीब 20 से 25 लाख का आंकलन किया गया है। इसमें घर में रखा सामान कपड़े बिस्तर-बर्तन के अलावा सभी सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना रसोई गैस सिलेंडर में गैस के रिसाव के कारण हुई है। इसके बाद आग पूरे मकान में फैल गई और कुछ ही समय बाद पूरा मकान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को रहने के लिए फिलहाल तिरपाल कंबल दिए गए हैं। बहरहाल आग ने कंपकंपाती ठंड में दो परिवारों से आशियाना छीन लिया है।
The post कोटखाई में तीन मंजिला घर जला appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%9c/
Post a Comment