कंडाघाट के चयामा गांव में नए साल की सुबह तेंदुए ने कफ्र्यू लगा डाला। मंगलवार तड़के ही एक घर की गली में तेंदुए के मिलने से गांव के लोगों में दशहत फैल गई। फिर क्या था कोई भी घरों से बाहर तक नहीं निकल पाया। घर के मालिक की सूचना पर वन विभाग सहित कंडाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने गांव के लोगों को घर से न निकलने का अलर्ट जारी कर दिया। फिर टूटीकंडी शिमला से छह कर्मचारियों ने तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइजर गन से बेहोश किया, जिसके बाद इस तेंदुए को पिंजरे में डाला गया। वन्य प्राणी विभाग इसे शिमला ले गया। फिर जाकर कहीं लोगों ने चैन की सांस ली।
The post घर की गली में आ धमका तेंदुआ और कंडाघाट में लग गया कफ्र्यू। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86-%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%86/
Post a Comment