फतेहपुर – जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत सिहाल का एक जवान गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद हो गया। पंचायत के पूर्व प्रधान मेहर सिंह ने बताया कि उन्हें सिहाल के फौजी सपन चौधरी पुत्र वीर सिंह की यूनिट से फोन आया था कि सपन व उसका एक अन्य साथी पुंछ के आगे गश्त पर थे कि अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। दोनों बर्फ की नीचे दब गए थे, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया और दोनों को ढ्ूंढकर कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से निकाला जा सका। हालांकि तब तक सपन चौधरी की मौत हो चुकी थी। उसके दूसरे साथी पंजाब निवासी सिपाही हरप्रीत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मेहर सिंह ने बताया कि सेना का कहना था कि शुक्रवार सुबह तक शहीद सैनिक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। शहीद अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी छोड़ गया है। बताया जा रहा है शहीद के पिता भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, इसलिए परिवार में सपन चौधरी के शहीद होने की सूचना फिलहाल नहीं दी गई है। वहीं सपन चौधरी के शहीद होने की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, पूरा क्षेत्र गम में डूब गया। वहीं सिहाल के फौजी के पुंछ के पास शहीद होने की आधिकारिक पुष्टि नायब तहसीलदार फतेहपुर प्रेम शर्मा ने भी की ।
The post पुंछ में शहीद हुआ फतेहपुर का जवान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/
Post a Comment