आईएएस कंपनी के तीन कर्मी दिल्ली से धरे

करोड़ों के घोटाले में ऊना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अब होंगे बड़े खुलासे

ऊना -मैसेज भेजकर लखपति बनने का सपना दिखाकर करोड़ों का गोलमाल कर फरार हुए आईएएस कंपनी के तीन लोगों को ऊना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा  कंपनी के डायरेक्टर, आईटी एक्सपर्ट सहित एक अन्य को  नोयडा, गुड़गांव, दिल्ली से गिरफ्तार किया। हालांकि अभी तक इस मामले में संलिप्त मुख्य सरगना की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  ऊना जिला में मैसेज भेजने के नाम पर आईएएस कंपनी ने कई लोगों को आईडी जारी की थी, लेकिन सितंबर माह में फर्जीबाड़ा उजागर होने के बाद करोड़ों  का घोटाला कर इसमें शामिल लोग फरार हो गए। जिसके चलते पुलिस की ओर से एक विशेष टीम भी बनाई गई थी, हालांकि सात बार यह टीम दिल्ली में इन आरोपियों की तलाश कर चुकी थी, लेकिन पुलिस को   आठवीं बार सफलता मिली ही गई।  पुलिस ने   कंपनी के डायरेक्टर विजय कुमार (28)  हरियाणा,   आईटी एक्सपर्ट अजय कुमार (30)  नोयडा, और सचिन (31) हरियाणा को  गिरफ्तार किया है।  बता दें कि सितंबर माह में आईएएस नाम की कंपनी करोड़ों रुपए के घोटाले को अंजाम देकर फरार हो गई थी। करीब 20 करोड़ के घोटाले का अनुमान था। इसके चलते पुलिस ने चार सितंबर को एफआईआर दर्ज दर्ज की थी। पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर कमलनयन, मुख्य आरक्षी राजीव, कांस्टेबल देसराज शामिल थे। पुलिस की मानें तो यह लोग इस तरह के फर्जीबाड़े को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

The post आईएएस कंपनी के तीन कर्मी दिल्ली से धरे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a6/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews