नाहन —सिरमौर के राजगढ़ में पत्नी को मौत के घाट उतारने के तुरंत बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल थापा को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। राजगढ़ के ठोड़ निवाड़ क्षेत्र के गवाही गांव में पत्नी की हत्या व दो वर्षीय बेटी को घायल कर फरार नेपाली युवक विशाल थापा को राजगढ़ पुलिस ने गिरिपुल के नजदीक सनौरा से गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा नेपाली युवक जिला से भागने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक ने जिला के सभी स्थानों पर नाकेबंदी के आदेश दे दिए थे, जिसके बाद पुलिस कदम-कदम पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार रात को करीब एक बजे जब राजगढ़ पुलिस नाकेबंदी कर रही थी, तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बता दें कि आरोपी ने पत्नी को दराट से मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही अपनी दो वर्षीय बेटी को भी मारने की कोशिश की थी। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान राजगढ़ क्षेत्र से विशाल थापा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी में रात्रि गश्त पर तैनात एक होमगार्ड जवान ने आरोपी को पहचान लिया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे मौके से दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
The post पत्नी का हत्यारा सलाखों में appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/
Post a Comment