महीने के अंत तक बजट सत्र

शिमला —हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इसी माह आयोजित हो सकता है। डेढ़ माह तक चलने वाले बजट सत्र को छोटा कर करीब 15 दिन आयोजित करने की योजना है। इसके चलते आठ जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। इसमें बजट सत्र के आयोजन पर फैसला संभव है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बार विधानसभा का बजट सत्र 29 जनवरी के आसपास शुरू करने का प्रस्ताव है। बजट सत्र को फरवरी माह के दूसरे सप्ताह तक समाप्त करने की योजना है। इसके चलते सत्र 15 फरवरी तक चल सकता है। जाहिर है कि लोकसभा चुनावों की संभावित घोषणा के चलते प्रदेश सरकार ने बजट सत्र के आयोजन का खाका तैयार कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च, 2019 में किसी भी समय लोकसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। इस कारण बजट सत्र इस बार जनवरी माह के अंत में शुरू करने की योजना बनाई गई है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में ही होगा। बताते चलें कि हिमाचल विधानसभा की प्रतिवर्ष 35 बैठकें निर्धारित हैं। इसके लिए बजट सत्र के 22 से 24 बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा धर्मशाला में शीतकालीन सत्र की औसतन चार से पांच बैठकें होती हैं। इसके चलते मानसून सत्र सात से आठ दिनों का आयोजित होता है। हर साल करीब डेढ़ माह तक चलने वाले बजट सत्र को तीन सप्ताह के भीतर निपटाना तय है। इसी कारण दस दिसंबर से 15 दिसंबर तक धर्मशाला में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य सरकार ने छह बैठकें आयोजित की हैं। विधानसभा की निर्धारित बैठकों की संख्या को पूरा करने के लिए इस साल मॉनसून सत्र भी लंबा आयोजित होगा। बहरहाल  बजट सत्र की तैयारियों के लिए वित्त विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

लोकसभा चुनाव सामने

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में संभव है। हालांकि चुनावों की घोषणा के बाद पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसी कारण बजट सत्र इस बार निर्धारित समय से पहले आयोजित होगा। इसके अलावा बैठकों की संभावित संख्या में भी कटौती होगी।

The post महीने के अंत तक बजट सत्र appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews