शहीद सपन पंचतत्त्व में विलीन

फतेहपुर —जिला कांगड़ा के फतेहपुर के कस्बा सिहाल के शहीद सपन चौधरी का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव के श्मशानघाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व सुबह करीब आठ बजे उनका शव तिरंगे में लिपटा हुआ जैसे ही घर पहुंचा, तो हरेक की आंख नम थी। बड़े भाई भरत भूषण ने चिता को मुखाग्नि दी, तो वहीं 18 सिख रेजिमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। शहीद सपन की माता स्वर्णा देवी-पिता वीर सिंह फूट-फूट कर रोए। शहीद की अपनी यूनिट 40 आर-आर से सिहाल पहुंचे जेसीओ राजेश कुमार ने बताया कि सपन बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ व मिलनसार था। वह अपने पीछे रोते-बिलखते बूढ़े मां-बाप, पत्नी ललिता व दो नन्हे बेटों सार्थक, मनीष को छोड़ गया है। इस मौके पर डीएसपी ज्ञानचंद ठाकुर, स्थानीय एसडीएम, भाजपा महामंत्री कृपाल परमार, संगठनात्मक जिला नूरपुर उपाध्यक्ष डा. सतीश शर्मा, कार्यवाहक मंडलाध्यक्ष करतार पठानिया, अजय पठानिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव चेतन चंबियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा, कैप्टन हरि सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

The post शहीद सपन पंचतत्त्व में विलीन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews