कंडाघाट में एक मंच पर वीरभद्र-सुक्खू

दोनों की गलबहियों से सियासी गलियारे हैरान, लंबे समय तक बातचीत भी हुई

कंडाघाट (सोलन) —पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू की शुक्रवार को कंडाघाट में गलबहियां कहीं 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को एक मंच पर लाने का ट्रेलर तो नहीं। प्रेदशाध्यक्ष सुक्खू के साथ कभी मंच साझा न करने की पूर्व मुख्यमंत्री की सार्वजनिक घोषणा शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर उभरते नए संकेत के बाद काफूर गई। कंडाघाट में कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं ने न सिर्फ मंच साझा किया, बल्कि लंबे समय तक आपस में संवाद भी करते रहे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर पर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा तथा कांग्रेस आलाकमान से आह्वान किया कि पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होनी चाहिए। कंडाघाट में कांग्रेस का एक तरीके से यह मित्र मिलन कार्यक्रम ही समझा जा रहा है। अब बड़े नेताओं की जुगलबंदी हाल ही के राहुल गांधी के सोलन-शिमला प्रवास से लिए गए फीडबैक पर दिए गए निर्देशों पर थी या पार्टी संगठन व पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा एकमत होकर आगामी लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय सीट से अपने किसी चहेते को टिकट दिलवाने का यह आरजी तौर पर मिलाप था, इस पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई हैं। गौर रहे कि शुक्रवार को कंडाघाट के पड़ाव में सोलन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को रोकने एवं अन्य विकास कार्य कछुआ गति से चलने को लेकर जिला स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाग लिया। इनके कंडाघाट पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खु की अगवाई में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सोलन के विधायक डा. कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व विधायक राम कुमार, राहुल ठाकुर, रमेश ठाकुर, अमित ठाकुर संजीव ठाकुर, विनोद सुल्तान पूरी बलदेव ठाकुर, सुरेंद्र सेठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post कंडाघाट में एक मंच पर वीरभद्र-सुक्खू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%ad/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews