ठंड में लोगों का घरों से निकलना दुश्वार, खेतों में जाना भूले
कुल्लू —कुल्लू घाटी शुक्रवार को दोपहर बाद बदले मौसम के चलते एक बार फिर ठंड की चपेट में आ गई है। हालांकि सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था, लेकिन दोपहर बाद घाटी में तेज बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को रोहतांग में हिमपात शुरू होते ही यहां ऊझी घाटी में ठंड काफी अधिक बढ़ गई। दोपहर बाद ठंड के चलते अधिकतर लोग घरों में दुबक गए। घाटी में ठंड इतनी अधिक है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। खून जमा देने वाली ठंड में इस बार लोग भी अधिक बीमार पड़ रहे हैं। शुक्रवार को रोहतांग में हुई बर्फबारी के बाद यहां दोपहर बाद मौसम खराब होते ही सोलंगनाला, मनाली की ऊंची चोटियों, बिजली महादेव, माउटी नाग, हामटा, खराहल, सैंज, बंजार व आनी क्षेत्रों में भी ताजा हिमपात जमकर हुआ। ऐसे में इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के चलते कामकाजी लोग भी चार बजे ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इस बार ठंड इतनी अधिक है कि किसान-बागबान भी खेतों में अधिक समय पर काम नहीं कर पा रहे हैं। सुबह के समय हर जगह पारा जमने के चलते भी लोग खेतों में काम नहीं कर पा रहे। यही नहीं, सुबह यहां वाहनों की खिड़कियों में भी पारा जम रहा है, जहां शहर के कुछ लोगों के वाहनों के शीशे भी पारे के कारण टूट रहे हैं। वहीं, ठंड बढ़ने के चलते यहां जिला के ग्रामीण इलाकों सहित सुबह के समय शहरों में भी पानी की पाइपें जाम होने लगी हैं। खराहल घाटी की बात करें, तो यहां ऊंचाई पर बसे गांवों तक बर्फ पड़ चुकी है, जहां पानी की पाइपें जमने पर लोगों को पानी की काफी अधिक दिक्कत पेश आ रही है।
शून्य पारे में भी डटे
शून्य तापमान के बीच भी मनाली में चल रहे विंटर कार्निवाल में बाहरी राज्यों से आए व स्थानीय कलाकारों का उत्साह देखने वाला है। ठंड की परवाह किए बिना कलाकार प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच भी मनुरंगशाला में जहां कलाकारों के हौंसला अफजाही के लिए भीड़ देखने वाली है। वहीं, प्रतियोगिता में अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए कलाकार भी अपनी कला का जमकर प्रदर्शन तक रहे हैं। फिर भी यहां कार्निवाल में प्रस्तुति देने के लिए आए कलाकार उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
The post रोहतांग में हिमपात…कुल्लू में कर्फ्यू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2-2/
Post a Comment