धार्मिक आयोजन पर पहुंचे परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, वाद्य यंत्रों की धुन पर 21 कलशों की पूजा
कुल्लू —कल-कल करती ब्यास, चारों और छाया घनघोर अंधेरा ब्यास नदी में जला दीपक तथा तीन लोक के पूछे जाने वाले मंथान धार में विराजमान देवों के देव बिजली महादेव के चरणों में जब मंत्र उच्चारण हुआ, तो मौहल देवमय हो गया। देव धुनें जब एक साथ बजीं तो महाआरती सुनते ही बन रही थी। ब्यास यानी बिपाशा के तट पर जिला कुल्लू प्रशासन ने मंगलवार को महाआरती का आयोजन किया। जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर मौहल नेचर पार्क में ब्यास किनारे पहली बार नदी को पवित्र रखने, पर्यावरण के साथ-साथ यहां की देव परंपरा को संजीदा रखने के लिए महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर पहुंचे, जबकि उपायुक्त के हाथों सजी आरती की थाली ने हर किसी को अपनी ओर खींचा। इसमें परंपरागत देव रिवायतों के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ ब्यास नदी की स्तुति की गई और नदी में रखे 21 कलशों की पूजा की गई। स्तुति के बाद ब्यास आरती की गई, जिसमें हजारों की संख्या में उमड़े भक्त इस देवमय आयोजन के गवाह बने। जिला प्रशासन कुल्लू द्वारा आयोजित किए गए महाआरती के इस कार्यक्रम में हजारों लोग आरती से पूर्व ही नेचर पार्क में एकत्रित हो गए थे। बता दें कि यह आयोजन अब इतिहास के पन्ने में जुड़ गया है। नए कार्यक्रम से बिपाशा नदी के साथ नया अध्याय जुड़ जाने पर यहां लोग भी काफी खुश दिखे। यही नहीं, लोग आरती के लिए अपने घरों से भी पूजा की थाल लेकर परिवार सहित आए थे, क्योंकि अधिकतर लोगों की ब्यास कुलदेवता होने के चलते भी भारी संख्या में लोग पूजा के लिए भी पहुंचे। यहां आरती के दौरान कुल्लवी वाद्य यंत्रों की थाप पर हुई आरती का नजारा देखने वाला था। लोगों की आंखों में भी इस धार्मिक आयोजन की चमक अलग ही दिख रही थी। हर एक व्यक्ति अपने मन की मुराद यहां मांगते दिखा।
151 पंडितों ने पढ़े मंत्र
आरती के दौरान जिला के विभिन्न देवी-देवताओं के कुलपुरोहितों सहित 151 पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान 21 कलश की पूजा 50 वाद्य यंत्रों की धुन पर की गई।
The post कुल्लू के मौहल नेचर पार्क में ब्यास की महाआरती appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9a%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95/
Post a Comment