शिमला -शिमला में नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ पॉलिसी रिसर्च एडं एनालिसिस द्वारा पांचवा लोक प्रशासन दिवस व स्वर्गीय पंडित सीतराम भंडारी की याद में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश विश्वविद्यालय से रिटायर हुए लोक प्रशासन विषय के प्रोफेसर आरडी शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में मौजूद हुए। पांचवे लोक प्रशासन दिवस के आयोजन पर शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र भी पढे़। इस दौरान शोधकर्ताओं को दस हजार रुपए के अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। बता दें कि नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ पॉलसी रिसर्च एंड एनालिसिस द्वारा समय-समय पर भारत सरकार और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर इस तरह के आयोजन आयोजित होते है। स्वर्गीय पंडित सीतराम भंडारी की याद में आयोजित लोक प्रशासन दिवस के इस मौके पर जलविद्युत परियोजना और प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को प्रगति की राह पर कैसे ले जाया जाए इस पर चर्चा की गई। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ पॉलसी रिसर्च एंड एनालिसिस के अध्यक्ष आरडी शर्मा ने कहा की इंस्टीच्यूट समय-समय पर इस तरह के सेमिनार करवाता रहता है। उन्होंने कहा की लोक प्रशासन विषय को स्कूलों में भी छात्रों को पढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय मंे इस विषय में डिग्री करने वाले छात्रों को शोध कार्य करने के लिए सुविधाएं देनी चाहिए।
The post शिमला में शोधकर्ताओं को किया सम्मानित appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
Post a Comment