दत्तनगर स्कूल में प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी को दी विदाई पार्टी

रामपुर बुशहर—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी के सेवानिवृत होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा उनका और उनके साथ आए अतिथि धर्मपाल मेहता, शिव शंकर ठाकुर, प्रकाश मेहता, प्रदीप नेगी, लालं चंद कौशल, संजीव नेगी, मोनिका शर्मा, शैली यादव, संगत राम, काहन चंद आदि का भव्य स्वागत किया। इस बात की जानकारी देते हुए स्कूल के हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी शिक्षा विभाग में 32 साल दो महीने दो दिन की सेवाएं देकर अपना बहुमुल्य योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिलाई से उन्होंने बतौर इतिहास के प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थी। जिसके सराहन स्कूल के लिए वे प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत हुए थे और रतनाड़ी और दत्तनगर स्कूल में अपने सेवा का समय व्यतीय किया। गणित प्रवक्ता बिंदू कश्यप ने कहा कि स्कूल की प्रगति और उन्नति में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनके मार्ग दर्शन के लिए सभी उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

The post दत्तनगर स्कूल में प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी को दी विदाई पार्टी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

Post a Comment

Latest
Total Pageviews