मजदूर संघ दर्ज करवाएगा एफआईआर

शिमला – हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने ऊना में निगम के किराएदार को जीते जी मृत घोषित करने वाले निलंबित मंडलीय प्रबंधक को निगम द्वारा बहाल करने पर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।  संघ ने चेताया है कि वह इस मामले में चुप नहीं रहेगा। वह मंडलीय प्रबंधक के खिलाफ स्वयं एफआईआर दर्ज  करवाएगा। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि भ्रष्टाचार के संगीन आरोप में सरकार ने 10 अगस्त, 2018 को अधिकारी को पद से निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन एफआईआर दर्ज किए बिना ही उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया है।

The post मजदूर संघ दर्ज करवाएगा एफआईआर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%ab/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews