अब नहीं सुनाई देगी भोलू की मधुर बांसुरी

धर्मशाला के विख्यात संगीतकार डा. राजेंद्र गुरंग का निधन

धर्मशाला —धर्मशाला के श्यामनगर से संबंध रखने वाले विख्यात संगीतकार डा. राजेंद्र गुरंग  (64) वर्ष हमारे बीच नहीं रहे।   लिवर की बीमारी के चलते उन्हें छह दिसंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को लुधियाना अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें परिवार और दोस्तों में भोलू नाम से भी जाना जाता था। वह अपने पिछले पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। गोरखा समुदाय से संबंध रखने वाले डा. गुरंग का जीवन संगीत के लिए समर्पित रहा। कई शैक्षणिक संस्थानों में संगीत की शिक्षा प्रदान करने के बाद पीजी कालेज धर्मशाला में वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए।   वह सितार, तबला, हारमोनियम के साथ-साथ एक गायक भी थे। वह विश्व विख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य थे। डा. गुरंग शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ हिमाचली और गोरखाली गीत-संगीत व संस्कृति के भी प्रहरी रहे।  उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गावं धर्मशाला के साथ लगते श्यामनगर चरान में किया गया, जिसमें महापौर देवेंद्र जग्गी, शिक्षा विभाग से पूर्व प्रिंसीपल, संगीत प्राध्यापक नगरोटा बगवां कालेज से सुरेश शर्मा, उनके साथ काम करने वाले शिक्षक,संगीत प्रेमी, लोक गायक करनैल राणा, सुनील राणा और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।  हिमाचल शास्त्रीय संगीत परिषद ने भी सोमवार को कालीबाड़ी मंदिर पालमपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया और दिवंगत को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। परिषद ने हाल ही में गुजरे संसार चंद पुजारी जी को भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उपाध्यक्ष अधिवक्ता विनोद सोनी ने बताया कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र के होने के बावजूद डा. गुरंग ने हिमाचली लोक संगीत के उत्थान एवं संरक्षण के लिए अतुलनीय योगदान दिया।

‘दिव्य हिमाचल’ ने  हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड से किए थे सम्मानित

संगीत क्षेत्र में बहुमुल्य योगदान को देखते हुए  मीडिया ग्रुप‘दिव्य हिमाचल’ ने विख्यात संगीतकार डा. राजेंद्र गुरंग  हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा था।

The post अब नहीं सुनाई देगी भोलू की मधुर बांसुरी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews