चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस

जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल पर विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होगी पथयात्रा

शिमला – प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कमर कस ली है। चुनाव से पहले कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में तीन चरणों में  पथयात्रा कर गांव-गांव पहुंचेगी। तीन चरणों में निकम्मी सरकार, एक साल बदहाल मुद्दे पर पथयात्रा इसी महीने शुरू की जाएगी। सभी लोकसभा क्षेत्रों में हिसाब दे सांसद, जवाब दें सांसद अभियान को और तेज किया जाएगा। चारों भाजपा सांसदों से कांग्रेस वर्तमान कार्यकाल का हिसाब मांगेगी। ऐसे अनेक निर्णय गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, ब्लॉकध्यक्षों, ब्लॉक पर्यवेक्षकों, अग्रणी संगठनों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाई और उनके सुझाव भी लिए। पथयात्रा के जरिए कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, चुनाव लड़ चुके नेता गांव-गांव पहुंचकर जनता को प्रदेश सरकार की एक साल की विफलताओं, अनियमितताओं व लचर कानून व्यवस्था के साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। बैठक में बूथ कमेटियां बनाने पर भी चर्चा हुई। सुक्खू ने निर्देश दिए कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियां बनी होने के साथ ही सक्रिय तौर पर कार्य करें। बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को बूथ सौंपने पर भी चर्चा हुई। मार्च में किसान रैली करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद

उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, हर्ष महाजन, डा. बीरू राम किशोर, केहर सिंह खाची, हरभजन भज्जी, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रवि ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, किशोरी लाल, नरेश चौहान, संजय अवस्थी, रघुवीर बाली, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान कार्यकारिणी के सदस्य, विभागों तथा अग्रणी संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे।

The post चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews