शिमला -भाजपा हाईकमान कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर दांव खेल सकती है। तीन राज्यों में मिली हार के बाद भाजपा लोकसभा चुनावों को लेकर बेहद गंभीर हो गई है। इसके चलते हर सीट पर मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। इसी कड़ी में हाईकमान हिमाचल में दो नए प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। पुख्ता सूचना के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने जेपी नड्डा से लोकसभा चुनावों में उतरने का आग्रह किया है। हालांकि यह फैसला जेपी नड्डा की इच्छा पर निर्भर हो सकता है। माना जा रहा है कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से नया चेहरा उतरना तय है। इस फेहरिस्त में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार का नाम संगठन की दृष्टि से सबसे ऊपर है। हालांकि विपिन सिंह परमार चुनावी रण में उतरने को तैयार नहीं हैं। खाद्य मंत्री किशन कपूर और शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के नाम पर भी संगठन मंथन कर चुका है। इसके अलावा योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला की भी पार्टी ने राय पूछी है। मंत्री-विधायकों के अलावा संगठन ने पूर्व राज्य सभा सदस्य कृपाल परमार के नाम का प्रस्ताव भी रखा है। इसी बीच, अब जेपी नड्डा का नाम प्रमुखता से आ रहा है। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों का मानना है कि मंत्री-विधायकों के नाम पर संसदीय क्षेत्र में खेमेबाजी संभव है। खुद जेपी नड्डा के चुनावी रण में उतरने से संगठन और सरकार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक सकते हैं। केंद्रीय राजनीति में जेपी नड्डा के प्रभावशाली कद के कारण पार्टी का हर वर्कर चुनाव में बाहर निकल सकता है। इन संभावनाओं के चलते भाजपा जेपी नड्डा पर दांव खेलने की तैयारी में है। हालांकि जेपी नड्डा का राज्यसभा का कार्यकाल अभी नवंबर 2020 तक शेष है। इसके अलावा दूसरे संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने की संभावनाएं भी खुद जेपी नड्डा की सहमति पर निर्भर हो सकती हैं। बहरहाल पार्टी के भीतरी सूत्रों का कहना है कि सांसद शांता कुमार के विकल्प के रूप में जेपी नड्डा सबसे मजबूत चेहरा हैं। इसके बाद संगठन की पहली पसंद कृपाल परमार हैं। इस संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री के करीबी दुलो राम का नाम भी चर्चा में है। वूल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए है। केंद्रीय संगठन में सक्रिय त्रिलोक कपूर जातीय समीकरण को भुनाकर टिकट मांग रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा भी टिकट के दावेदार हैं। टिकट के चाह्वानों की बढ़ती फौज भी जेपी नड्डा के चुनावी रण में उतारने की पैरवी कर रही है।
The post कांगड़ा मेें नड्डा पर दांव खेल सकती है भाजपा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%82/
Post a Comment