मोदी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

शिमला—शिमला शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश सैणी, ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित कोहली और कुसुम्पटी के अध्यक्ष ऋषि राठौर के नेतृत्व में  शुक्रवार को बहुचर्चित राफेल घोटाले  को लेकर कांग्रेस कार्यालय से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। इन कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया  उसके बाद वर्कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश शिमला के माध्यम से एक ज्ञापन देने पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विनोद जिन्टा, निशांत ठाकुर, हेमंत शर्मा आशु व दिनेश चोपड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत की। विनोद जिन्टा ने कहा कि पिछले काफी समय से पूरे देश के अंदर राफेल लड़ाकू विमान खरीद को लेकर वर्तमान मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हंै और मोदी सरकार सदन के अंदर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भी तैयार नहीं है, जिससे इस मुद्दे पर और भी संशय बढ़ रहा है। यह मुद्दा हिंदोस्तान की सुरक्षा और प्रत्येक भारतीय की भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कहा कि एक सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कई बार कांग्रेस पार्टी ने सदन के अंदर चर्चा के लिए सरकार से आग्रह किया, लेकिन सरकार ने हमेशा ही चर्चा से भाग कर हिंदोस्तान की जनता का अपमान किया। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस गंभीर विषय में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी के गठन के लिए वर्तमान सरकार को निर्देश जारी करें। इस जांच के बाद पूरे देश के सामने सच्चाई आएगी। पिछले काफी समय से पूरे देश के अंदर राफेल लड़ाकू विमान खरीद को लेकर वर्तमान मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हंै और मोदी सरकार सदन के अंदर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भी तैयार नहीं है। इस अवसर पर विधि विभाग युवा कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन कुश शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव मोनिता चौहान, ऊषा मेहता, भूपिंद्र वर्मा, चमन लाल शर्मा, कपिल ठाकुर, बलदेव सिंटियान, देवेंद काल्टा, जितेंद्र कुमार व नरेंद्र पाल बिट्टू समेत कई कार्यकर्ता थे। इन लोगों ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी की और केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

The post मोदी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

Post a Comment

Latest
Total Pageviews