संगड़ाह के माइना में पत्थर लेने जा रहा टिप्पर लुढ़का, दो हुए शिकार

 संगड़ाह —संगड़ाह के माइना के पास गुरुवार देर से सायं हुई टिप्पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक वालिया लाइमस्टोन खदान से पत्थर लाने जा रहा टिप्पर (एचपी-71-4448) एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार एचआरटीसी के परिचालक सुरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि टिप्पर चालक बलवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को करीब 250 मीटर गहरी खाई से निकाला। गांव नेर-बग्गा के परिचालक सुरेंद्र सिंह छुट्टी लेकर घर जा रहे थे तथा क्षेत्र में रात को बस सुविधा न होने के चलते उन्होंने टिप्पर में लिफ्ट ली। दोनों मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे। मामले की तहकीकात कर रहे जांच अधिकारी की रिपोर्ट आने पर ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन जारी है। एसडीएम राजेश धीमान ने बताया किए मृतक के आश्रितों को क्रमशः 20-20 हजार की फौरी राहत राशि जारी की जा चुकी है। भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप तोमर, स्थानीय विधायक विनय कुमार तथा चालक-परिचालक संघ सिरमौर ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया।

 

The post संगड़ाह के माइना में पत्थर लेने जा रहा टिप्पर लुढ़का, दो हुए शिकार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a5/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews