नौणी में फल-सब्जियों मसालों का होगा विकास

नौणी —पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने डा. यशवंत सिंह परमार बागबानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के लिए कार्यात्मक खाद्य अनुसंधान और विकास व प्रसार केंद्र की स्थापना को एक परियोजना मंजूर की है। प्रसंस्करण और कार्यात्मक खाद्य पदार्थों के लिए अनुसंधान और विकास के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए तीन साल की इस परियोजना के पहले चरण के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपए की राशि नौणी विश्वविद्यालय को दी जाएगी। नौणी विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर डा. केडी शर्मा इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक होंगे। परियोजना के तहत फलों, सब्जियों, फूलों, मसालों, औषधीय और सुगंधित पौधों, अनाज, दालों और तिलहन पर आधारित कार्यात्मक खाद्य उत्पादों का विकास किया जाएगा और चंबा, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के दूरस्थ स्थानों की महिलाओं को खेती के लिए प्रौद्योगिकी का प्रसार किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए, चंबा, ताबो, रिकांगपियो और रोहड़ू में स्थित विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा प्रत्येक जिला की 20-25 महिलाओं के समूह के लिए 60 प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एचसी शर्मा ने कहा कि परियोजना लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार के प्रयासों को साकार करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। स्थानीय उपज के मूल्यवर्द्धन से बंजर भूमि और जंगलों में उगने वाले फलदार पौधों की बेहतर देखभाल होगी, जिसके परिणामस्वरूप हिमालयी जैव विविधता का संरक्षण होगा।

The post नौणी में फल-सब्जियों मसालों का होगा विकास appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a3%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews