मनाली में विंटर कार्निवाल का आगाज़, मुख्यमंत्री के साथ पांच हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम।

मनाली में बुधवार सुबह खराब मौसम के बीच विंटर कार्निवाल का आगाज हो गया है। शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जिनका मनाली पहुंचने पर परिवहन एवं खेल मंत्री गाविंद सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। सीएम इस दौरान हिडिंबा माता का आशीर्वाद भी लेंगे। शरद महोत्सव के शुभारंभ पर मालरोड पर पांच हजार लोगों व छात्रों ने एक साथ वंदे मातरम गीत गाया, जिसमें जिला के स्कूलों व स्वयं सहायता समूहों के सदसयों समेत मुख्यमंत्री भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। विंटर कार्निवाल में पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

The post मनाली में विंटर कार्निवाल का आगाज़, मुख्यमंत्री के साथ पांच हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be-3/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews