मनाली – विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मनाली मालरोड पर कुल्लवी महानाटी का आयोजना किया गया। इस नाटी में सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की और सैलानियों को कुल्लवी परंपरा से रू-ब-रू करवाया। इस दौरान मालरोड का नजारा देखते ही बन रहा था। मालरोड पर हर जगह जहां कुल्लवी परिधानों में महिलाएं नजर आ रही थीं, वहीं सैलानी भी इस दिलकश नजारे को कमरों में कैद कर रहे थे। महानाटी के इस आयोजन की दूसरी कड़ी पांच जनवरी को फिर से माल पर होगी। महानाटी राष्ट्र स्तरीय कार्निवाल के दूसरे दिन मालरोड में आकर्षण का केंद्र रही। नगर खंड के राइट बैंक साइट के 42 महिला मंडलों की लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। लगभग एक घंटे तक महिलाओं के कदम मालरोड मनाली में थिरकते रहे। नाटी में महिला मंडलों शनाग, मालीपथर रायसन, नसोगी, बराण, डेफरी, सुमली, 18 मील, बलसारी, फोजल, रूंगा, डूंगरी, मनाली, छियाल, बैंची, मनाली गांव, मलोगी, मझाच, नेरी, क्लाथ, गधेरनी, डोभा, पूजन, रियाडा, सिमसा, बराण, शलीगंचा, भाटग्रां, बंदरोल, नंगा बाग, गधेरनी, पनग्रां, कन्याल व शलीण सहित कुल 42 महिला मंडलों ने भाग लिया। सीएम जयराम ठाकुर ने इस प्रतियोगिया की इनामी राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर दो लाख कर दी है। यह प्रतियोगिता राइट बैंक और लेफ्ट बैंक की महिलाओं के बीच आयोजित हो रही है। टीम के साथ प्रथम रहने वाले महिला मंडल को अलग से इनाम दिया जाएगा। दूसरी ओर कुल्लू का प्राचीन हौरन नृत्य भी रोचक रहा। हौरन नृत्य में कपिल महिला मंडल, क्लॉथ, मनु महिला मंडल मनाली, ढूंगरी महिला मंडल छियाल ने अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता की फाइनल प्रस्तुति भी छह जनवरी को होगी। सुंदर प्रधान ने कहा कि हौरन नृत्य देवताओं के भंडार भरने व देव कार्य को आयोजित करने के लिए किया जाता है।
The post मनाली मालरोड पर कुल्लवी नाटी का धमाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%a8/
Post a Comment