हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की हमीरपुर के एनजीओ भवन में चार से छह जनवरी तक चलने वाली बैठक में प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सचिव व प्रदेश महासंघों के महासचिव भाग ले रहे हैं। बैठक में अखिल भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय सह प्रभारी जगदीश जोशी, प्रांत अध्यक्ष राकेश शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डीसी शर्मा व महामंत्री मंगत राम नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ प्रदेश के सरकारी, अर्द्धसरकारी व असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों की मांगों के बारे में चर्चा व कार्य योजना तय की जाएगी।
The post भारतीय मजदूर संघ ने की चर्चा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d/
Post a Comment