रोहडू—रोहडू बाजार की महिला ब्यूटी पार्लर संचालकों का कहना है कि पुरुष के पार्लर में साज सज्जा के लिए पहुंचने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कई बार छेड़छाड़ के मामले होने पर महिलाए लोकलाज के कारण मुंह नहीं खोल सकती है। इनका कहना है कि बीते दिनों पार्लर संचालकों को प्रदर्शन के दौरान गुस्साई भीड़ ने निशाना बनाया। महिलाओं ने स्थानीय प्रशासन से इश संदर्भ में कार्रवाई करने की मांग की है। महिला पार्लर संचालक एसोसिएशन ने शुक्रवार को एसडीएम को तहसीलदार रोहडू के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि महिला ब्यूटी पालर के लिए कुछ कड़े नियम बनाए जाए। उन्होंने कहा जिस पार्लर में महिलाए साज सज्जा के लिए पहुंचती वहां कम से कम दो प्रशिक्षित महिला कारिगर जरूर हो। उन्होंने कहा जिस पार्लर में महिला कारिगरों की उपस्थित नहीं वहां पर महिलाओं के सौंदर्यीकरण की अनुमति नहीं दी जाए। बैठक में उन्होंने खुलासा किया कि पुरूषों के पार्लर में सौंदर्यीकरण के लिए आने वाले गांव की भोली-भाली लड़कियां व महिलाओं के साथ पहले से छेड़-छाड़ के कई मामले सामने आ चुके है। लेकिन महिलाएं अपनी इस आवाज को बदनामी के डर से नहीं उठा सकती। गोवंश के अवषेश मिलने के बाद ऐसे कई पार्लरों को भडकी भीड ने अपना निशाना बनाया। उन्होंने कहा यदि इस पर पहल नहीं होती तो उनकों सड़कों पर उतरने से भी कोई गुरेज नहीं है। इस दौरान उन्होंने तय किया कि अपने पार्लर में साज सज्जा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडेक्ट का प्रयोग करे। हर पार्लर में रेट लिस्ट जरूर लगाई जाए। इस दौरान महिला ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की प्रधान पूनम वर्मा, सचिव लक्ष्मी,कोषाध्यक्ष रूचिका शर्मा, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, आशा रितवान, सुरमा, रिंकी, पार्वती, शालू, सुनीता शर्मा, श्रुति,पूनम, खुशबू, निशा, रीना, गुड्डी, सुलोचना, प्रीती, पार्वती सहित सभी संचालक व उनकी महिला कर्मचारी उपस्थित थी।
The post रोहडू जेंटस ब्यूटी पार्लर में महिलाएं सुरक्षित नहीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
Post a Comment