प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की डेटशीट
धर्मशाला —हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने आठवीं एसओएस, दसवीं व जमा दो के नियमित, राज्य मुक्त विद्यालय, श्रेणी सुधार व कंपार्टमेंट की मार्च में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। प्रदेश भर में दो लाख से अधिक छात्रों की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू होंगी और 29 तक समाप्त हो जाएंगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम लिखित परीक्षाओं से पूर्व फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित करवाए जाएंगे। शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि फाइनल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों व अध्ययन केंद्रों को सूचित करने के साथ वेबसाइट पर भी डेटशीट अपलोड कर दी गई है।
आठवीं (एसओएस)
समय दोपहर 1ः45 से पांच बजे तक
तिथि दिवस विषय
- सात मार्च गुरुवार हिंदी
- नौ मार्च शनिवार विज्ञान
- 11 मार्च सोमवार अंग्रेजी
- 13 मार्च बुधवार सामाजिक विज्ञान
- 15 मार्च शुक्रवार संस्कृत
- 18 मार्च सोमवार गणित
- 20 मार्च बुधवार कला व गृह विज्ञान
दसवीं (नियमित) सुबह 8ः45 से दोपहर 12 बजे (एसओएस) दोपहर 1ः45 से शाम पांच बजे
तिथि दिवस विषय
- सात मार्च गुरुवार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- नौ मार्च शनिवार संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलगू व पंजाबी।
- 11 मार्च सोमवार गणित
- 13 मार्च बुधवार हिंदी
- 15 मार्च शुक्रवार सामाजिक विज्ञान
- 16 मार्च शनिवार फाइनांसियल लिट्रेसी
- 18 मार्च सोमवार अंग्रेजी
- 20 मार्च बुधवार कला-ए, स्केल और ज्योमिति, स्वर संगीत वाद्य संगीत।
जमा दो (नियमित) सुबह 8ः45 से 12 बजे तक।
(एसओएस) दोपहर 1ः45 से शाम पांच बजे
तिथि दिवस विषय
- छह मार्च बुधवार अंग्रेजी
- सात मार्च गुरुवार लोक प्रशासन
- आठ मार्च शुक्रवार राजनीतिक शास्त्र
- नौ मार्च शनिवार बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी व उर्दू
- 11 मार्च सोमवार संगीत हिंदुस्तानी वोकल व इंस्ट्रूमेंटल
- 12 मार्च मंगलवार केमिस्ट्री, हिंदी
- 13 मार्च बुधवार मनोविज्ञान
- 14 मार्च गुरूवार अर्थ शास्त्र
- 15 मार्च शुक्रवार फिलोस्पी।
- 16 मार्च शनिवार फिजिक्स, इहिस व अकाउंटेंसी
- 18 मार्च सोमवार भूगोल
- 19 मार्च मंगलवार गणित
- 20 मार्च बुधवार ह्यूमन इकोलॉजी एंड फेमिली सांइस
- 22 मार्च शुक्रवार शारीरिक शिक्षा, योग
- 23 मार्च शनिवार कम्प्यूटर साइंस
- 25 मार्च सोमवार संस्कृत
- 26 मार्च मंगलवार ऑटोमोबाइल, हैल्थकेयर
- 27 मार्च बुधवार समाज शास्त्र
- 28 मार्च गुरुवार फाइन आर्ट्स, डांस कथक, भरतनाटयम
- 29 मार्च शुक्रवार फाइनांसियल लिट्रेसी
The post बोर्ड एग्जाम छह मार्च से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a5%87/
Post a Comment