रोहडू—हाटकोटी रोहड़ू मार्ग पर शुक्रवार रात पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दो युवकों को 41.98 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ एनडपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस की टीम हाटकोटी रोहड़ू मार्ग पर पेट्रोलिंग पर थी। रात करीब 10.30 बजे पटसारी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर एचपी 10ए-4556 को रोका। शक के आधार पर ट्रक में सवार दो युवकों की तलाशी ली। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 41.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान हितेश ठाकुर (28) गांव जबरालु, डा. कांसाकोटी, रोहड़ू तथा खुशी राम (24) गांव बानसा, डा. जगोठी, रोहड़ू के रुप में हुई है। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात नाकाबंदी के दौरान दोनो युवकों को चिट्टा के साथ पकड़ा है।
The post रोहडू में 41.98 ग्राम चिट्टा पकड़ा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
Post a Comment