नेरवा -लोगों द्वारा सरकारी भूमि से कब्जे हटाए जाने के बाद नेरवा में बनने वाले 22 केवी सब स्टेशन का सिविल वर्क शुरू हो गया है। बता दें कि नेरवा में बार-बार बत्ती गुल होने की समस्या को देखते हुए सरकार ने नेरवा में 22 केवी सब स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया था। इस सब स्टेशन के टेंडर करीब अढ़ाई माह पूर्व हो गए थे, परन्तु सब स्टेशन तक जाने के लिए वाहन योग्य मार्ग के ना होने के कारण से यह कार्य लटका पड़ा था।
अढ़ाई माह पूर्व जिस ठेकेदार ने सब स्टेशन के सिविल वर्क का ठेका लिया था वह महज इसी वजह से इस कार्य को शुरू नहीं कर पा रहा था कि इस कार्य के लिए आवश्यक मशीनरी को वर्किंग साइट तक पंहुचाने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं था। उच्च न्यायलय के आदेशों के पर नेरवा में प्रशासन का डंडा चलने के बाद लोगों ने इस स्थान से सरकारी भूमि को खाली कर दिया है। इसके बाद सब स्टेशन के लिए बड़े वाहन योग्य चार मीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ नेरवा बाजार में डिमार्केशन कर लोगों को सरकारी भूमि को 15 दिन के भीतर खाली करने के कड़े निर्देश दिए थे। प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करने के बाद सब स्टेशन की वर्किंग साईट को जाने वाले रास्ते की भूमि खाली होने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है। सिविल वर्क पूरा होने के बाद सब स्टेशन स्थापित करने का कार्य भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा। बहरहाल 22 केवी सब स्टेशन का सिविल वर्क शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि नेरवा में रोज रोज की बिजली की समस्या से शीघ्र ही निजात मिल जाएगी।
The post नेरवा में 22 केवी सब स्टेशन का काम शुरू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
Post a Comment