विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने वर्ष 2019 में चारों लोकसभा सीट हिमाचल से भाजपा जीतने का दावा किया है। हंसराज शाहतलाई बाबा बालक नाथ मंदिर तपोस्थली में परिवार सहित माथा टेकने आए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार का एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पांच वर्षों में स्वर्णिम गाथा लिखेगी। हर चुनाव क्षेत्र में भाजपा एक समान विकास कर आगे बढ़ी है और इसी का नतीजा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मशाला रैली में हुई एकत्रित भीड़ ने जयराम सरकार की उपलब्धियों पर मोहर लगाई। इसी कारण धर्मशाला में प्रधानमंत्री भी हिमाचल के हुए विकास पर प्रसन्नता जता कर सीएम की पीठ थपथपा गए। उन्होंने कहां मुख्यमंत्री का प्रदेश को उन्नति और प्रगति पर ले जाने का दृढ़ संकल्प है। प्रदेश का भाजपा नेतृत्व इसी वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों में हिमाचल की चारों सीटें जीत कर मोदी की झोली में डालेगा, और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा मैं भी नाथ वंश से हूं और देवी-देवताओं पर पूर्ण विश्वास रखता हूं। इस मौके पर उन्होंने शाहतलाई में पहली बार दर्शन करने पर प्रसंता भी जताई। उपाध्यक्ष ने बताया कि वे ज्वालाजी, चामुंडा, बगुलामुखी देवी इत्यादि मंदिरों के दर्शन भी करेंगे।
The post विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया 2019 में चारों लोकसभा सीट जीतने का दावा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf/
Post a Comment