शिमला – हिमाचल सहित अन्य हिमालयी राज्यों को अब उड़ान-2 की उम्मीद जगी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप को लोकसभा में बताया कि देश के हिमालयी राज्यों को बेहतर हवाई सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उड़ान-दो योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने लोकसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पूर्वी राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समूहों के एयरपोर्ट्स के अधिकतम उपयोग तथा स्थानीय जन समुदाय को सस्ती हवाई सेवाएं प्रदान करने के लिए इन्हें वरीयता प्रदान की गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप को लोकसभा में बताया कि इस सेवा के अधिकतम उपयोग के लिए इन राज्यों के 31 हवाई अड्डों को चयनित किया गया है। इनमें से अरुणाचल प्रदेश के छह, असम का एक, हिमाचल के छह, मणिपुर के पांच तथा उत्तराखंड के 13 हवाई अड्डों का चयन किया गया है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम का उद्देश्य चयनित एयरलाइंस को कुछ टैक्स सुविधाएं प्रदान करके देश के पिछड़े तथा सुदूर क्षेत्र के लोगों को सस्ती हवाई सेवाएं प्रदान करना है।
The post हिमाचल के लिए जगी उड़ान-2 की उम्मीद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8-2-%e0%a4%95%e0%a5%80/
Post a Comment