वाशिंगटन -अमरीका में पिछले साल नवंबर में मध्यावधि चुनावों में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस तक पहुंची दो मुस्लिम महिलाओं में से एक इल्हान उमर ने एक और इतिहास रच दिया है। इल्हान हिजाब पहनकर शपथ लेने वाली पहली अमरीकी मुस्लिम महिला हैं। उन्होंने अपने सिर पर हिजाब बांधकर शपथ ली। इल्हान 14 साल की उम्र में सोमालिया से एक शरणार्थी के तौर पर अमरीका आई थीं। डेमोक्रेट पार्टी से चुनी गईर्ं 37 वर्षीय इल्हान ने हाउस फ्लोर पर सिर ढकने पर लगे प्रतिबंध को खत्म करने की शुरुआत की। डेमोक्रेट्स सदस्यों के नियमों के पैकेज को मंजूरी मिलने की वजह से उनके लिए राह आसान बनी। यही नहीं इल्हान ने पवित्र कुरान पर हाथ रखकर पद की शपथ ली। बता दें कि सदन में किसी भी तरह की टोपी, स्कार्फ या अन्य कपड़ा बांधने पर रोक का नियम करीब 180 साल पुराना है। वर्ष 1837 से इस पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
The post अमरीकी सदन में 180 साल पुरानी परंपरा टूटी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-180-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80/
Post a Comment