बीते साल में पुलिस ने ड्रग माफिया पर खूब कसा शिकंजा, वन काटुओ पर लगाई लगाम
शिमला – देवभूमि हिमाचल में वर्ष 2018 के तहत रिकार्ड 19,594 अभियोग पंजीकृत हुए, जबकि वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 17,804 था। विशेष है कि बीते वर्ष 32.8 प्रतिशत की वृद्धि मादक द्रव्य एवं स्वापक पदार्थ अधिनियम के मुकदमों में दर्ज की गई। इसके साथ ही 42.8 प्रतिशत की वृद्धि वन अधिनियम के मुकदमों में दर्ज हुई है। सामने आया यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। वर्ष 2018 में मादक पदार्थ अधिनियम के 1342 केस प्रदेश के पुलिस स्टेशनों में दर्ज हुए। इसके तहत 1724 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विदेशी मूल के 10 नागरिक भी शामिल हैं। हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया। इसी तरह वर्ष 2018 में 98 केस हत्या के दर्ज हुए हैं, जबकि 2017 में यह आकड़ा 99 था। सामने आए अधिकतर मामले सुलझाए जा चुके हैं और शेष में अन्वेषण जारी है। इस तरह हत्या के प्रयास के वर्ष 2018 में 58 केस दर्ज, जबकि 2017 में 69 केस दर्ज हुए थे। इसी तरह बीते वर्ष डकैती के एक अभियोग पंजीकृत हुआ हैं, जबकि 2017 में तीन केस दर्ज हुए थे। इसी तरह भारतीय वन अधिनियम के तहत वर्ष 2018 में 240 अभियोग यानी पिछले वर्ष की तुलनात्मक अवधि से 42.8 प्रतिशत ज्यादा अभियोग पंजीकृत हुए हैं। वर्ष 2018 में अपहरण के 476 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ इस वर्ष 2018 में 515 अभियोग पंजीकृत हुए है। राज्य में महिलाओं की सुविधा के लिए 11 महिला पुलिस थाने पूर्ण रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही गुडि़या हेल्पलाइन को भी शुरू किया गया है। बीते वर्ष इसमें 3757 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें 3284 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल अपराध दर में 24वें स्थान पर है, हरियाणा 6वें, चंड़ीगढ-11वें, जम्मू एवं कश्मीर-16वें, उत्तर प्रदेश 17वें व पंजाब 22वें स्थान पर है। 2018 में महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार के 183 , जबकि 345 मामले बलात्कार के दर्ज हुए हैं।
सड़क दुर्घटनाओं में 1201 ने तोड़ा दम
2018 में सड़क दुर्घटनाओं के 3118 केस पंजीकृत हुए हैं, जबकि 2017 में 3120 अभियोग पजीकृत हुए थे। बीते वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 5541 व्यक्ति घायल हुए तथा 1201 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
The post 1342 केस, 1724 गिरफ्तार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/01/1342-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8-1724-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0/
Post a Comment