हिमाचल में आज से बारिश-बर्फबारी

प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बिछेगी चांदी, मैदानों के भीगने का भी पूर्वानुमान

शिमला – हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहुल-स्पीति, चंबा, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावनाएं जताई है। विभाग की मानें, तो राज्य के उक्त क्षेत्रों में तीन जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। विभाग ने राज्य के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में पहली और दो जनवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावनाएं जताई है। इस दौरान मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी। शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में उछाल आने से दिन के समय ठंड का एहसास कुछ हद तक कम हुआ है। मगर राज्य के सात क्षेत्रों में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है। प्रदेश के सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, केलांग, मनाली, चंबा औैर सोलन का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। इसके अलावा राज्य के तीन स्थानों का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री में दर्ज किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों के दौरान मौसम में करवट आने के बाद राज्य में लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार से बारिश-बर्फबारी का क्रम शुरू हो जाएगा, जो तीन जनवरी तक जारी रहेगा। पहली और दो जनवरी को  पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।

कहां, कितना रहा तापमान

राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 14.5, सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 19.0, कल्पा में 8.0, धर्मशाला में 12.0, ऊना में 20.6, नाहन में 15.4, केलांग में 2.7, सोलन में 19.0, कांगड़ा में 19.5, मंडी में 19.6, बिलासपुर में 17.8, हमीरपुर में 18.9, चंबा में 16.9, डलहौजी में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

The post हिमाचल में आज से बारिश-बर्फबारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/12/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d-2/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews