महिला से दुर्व्यवहार के आरोप साबित होने पर पुलिस कर्मचारी पर गिरी गाज
ऊना – प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर बैरियर पर एक महिला के साथ हैड कांस्टेबल को दुर्व्यहार करना महंगा पड़ा है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा की ओर से छानबीन के बाद सख्त रवैया अपनाया गया है। हैड कांस्टेबल को पांच साल की सर्विस जब्त (खत्म) कर दी गई है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पूर्व महिला अपनी गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ से नगरोटा सूरियां जा रही थी। रात करीब एक बजे मैहतपुर चैक पोस्ट बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल ने चैकिंग के लिए रोका। महिला ने इस दौरान हैड कांस्टेबल पर दुर्व्यहार करने के आरोप लगाए थे। जिसके महिला ने पुलिस अधिकारियों को अवगत करवाया। सूचना मिलने पर एसपी भी स्वयं मौका पर पहुंचे तो हैड कांस्टेबल नशे में पाया गया। इसके बाद हैड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। हालांकि हैड कांस्टेबल ने विभागीय जांच के दौरान महिला से दुर्व्यहार नहीं करने की बात कही थी,लेकिन जांच में पाया गया कि महिला के साथ दुर्व्यहार किया गया है। वहीं, नशे का भी सेवन जांच में पाया गया है, जिसके चलते अब पुलिस अधीक्षक ने हैड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच साल की सर्विस जब्त करने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल एक महिला से दुर्व्यवहार के आरोप सही साबित होने पर हैड कांस्टेबल की पांच साल की सर्विस जब्त कर ली गई है। बता दें कि नगरोटा सूरियां की महिला ने इस संबंध शिकायत दर्ज करवाई थी।
The post हैड कांस्टेबल के पांच साल जब्त appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/12/%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2/
Post a Comment