ऊना की पल्लवी एम्स में टेक्निकल रेडियोलॉजिस्ट

ऊना  — ऊना की पल्लवी एम्स में सेवाएं देंगी। पल्लवी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में तकनीशियन रेडियोलॉजी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके चलते पल्लवी एम्स नई दिल्ली में तकनीशियन रेडियोलॉजी के पद पर तैनात हो गई हैं। अब वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़े अस्पताल में सेवाएं देंगी। यह ऊना जिला के लिए गौरव की बात है। पल्लवी ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना से की है। वहीं, इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ से बीएससी रेडियो डायग्नोस्टिक की पढ़ाई की। वहीं, अब इसका चयन दिल्ली एम्म के लिए हुआ है। उधर, पल्लवी ने अपनी इस सफलता के लिए परिवार व गुरुजनों को श्रेय दिया है। वहीं, पल्लवी के पिता सुभाष चंद सैणी ने बताया कि बेटी के एम्स नई दिल्ली में चयन होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी बेटी पढ़ाई के बाद देश के बड़े संस्थान में सेवाएं देगी।

The post ऊना की पल्लवी एम्स में टेक्निकल रेडियोलॉजिस्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/12/%e0%a4%8a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews